फेसबुक से हुई दोस्ती और फिर एक दिन बना डाली 'अश्लील' फिल्म








दुबई.उस लड़की की गलती यह थी कि उसने प्यार किया। प्रेम की शुरुआत फेसबुक से हुई और फिर ब्लैकमेलिंग से होती हुई बलात्कार पर खत्म हुई। लेकिन एक एसएमएस ने सारी कहानी पलट दी। मामला सउदी अरब के एक इलाके का है।
24 वर्षीय यह लड़की फेसबुक पर एक लड़के से मिली, दोनों दोस्त बनें और फिर प्यार हो गया। लड़के ने कहा कि वह उसे शादी करने चाहता है और इसी के चलते पहले लड़की से 33000 डॉलर ठग लिए। इसके बाद दोनों मकाह कस्बे में मिले, जहां एक होटल में रात बिताई। बस उस दिन बिताए पलों को कैमरे में कैद करने के बाद लड़के ने लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। लेकिन बाद में लड़की को पता चला कि लड़का सऊदी नहीं बल्कि मिस्र का है, इसलिए लड़की ने मिलने से इंकार कर दिया। इसके बाद दौर शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का।
फोटो रिश्तेदारों में पहुंचा देने की धमकी देकर लड़की को बुलाया, एक अपार्टमेंट में बंद कर दिया और मर्जी के बगैर शारीरिक संबंध भी बनाए। जैसे ही लड़की को मौका मिला उसने छिप कर अपनी एक दोस्त को फोन किया और फिर क्या था पुलिस पहुंच गई। लड़की को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया और लड़के को जेल।