Showing posts with label RAMAYAN. Show all posts
Showing posts with label RAMAYAN. Show all posts

भारत के हिंदीतर रामकाव्य







आर्य धर्म के रक्षक, मानवता के त्राता, प्रजाप्राण लोकनायक श्रीराम भारत-भूमि के कण-कण में रमे हुए हैं। समय की विषम एवं दुराक्रांत स्थितियों ने श्रीराम को उत्पन्न किया, तब से लेकर हर युग के संक्रांति काल में उनका आदर्श और प्रेरक जीवन कवि-प्रतिभा के गर्भ से पुनः-पुनः अवतीर्ण होकर जनमानस को सत्पथ दिखलाता आ रहा है।


यह माना जाता है कि आदिकवि महर्षि वाल्मीकि से अनेक शताब्दियों पूर्व ही रामकथा को लेकर आख्यान-काव्य की रचना होने लगी थी किंतु, उस साहित्य के अप्राप्य होने से वाल्मीकि कृत रामायण को ही प्राचीनतम उपलब्ध रामकाव्य माना जाता है। इसकी रचना संभवतः ईसा-पूर्व चौथी शताब्दी के अंत में हुई। अधिक समय तक मौखिक रूप में प्रचलित रहने के कारण इसका रूप स्थिर नहीं रह सका और रामकथा के प्रारंभिक विकास के साथ-साथ इसमें परिवर्तन व परिवर्धन होता रहा। अनेक विद्वानों का यह भी मत है कि वाल्मीकि ने चारणों के गाथागीति के रूप में लोक प्रचलित वीराख्यान को ही प्रबंध का रूप देकर रामायण महाकाव्य की रचना की।

रामकथा और रामकाव्य के नायक राम के व्यक्तित्व में कितनी ऐतिहासिकता और कितनी कवि-कल्पना है, यह कहना बहुत कठिन है। परंतु, इस बात मे कोई संदेह नहीं है कि वाल्मीकि के महाकाव्य 'रामायण' ने ही सर्वप्रथम महामानव राम को लोकनायकत्व प्रदान किया। राम का जो गौरवपूर्ण चरित्र जगविख्यात है, उसका श्रेय महर्षि वाल्मीकि को ही है। उनके बाद रामकाव्य की परंपरा को आगे बढ़ाया जयदेव, कालिदास और तुलसीदास आदि महान कवियों ने। उन्होंने वाल्मीकि रामायण की ही कथावस्तु का अपनी-अपनी शैली में उपयोग कर रामोपाख्यान प्रस्तुत किए। हिंदी और संस्कृत साहित्य की इस रामकाव्य परंपरा ने मर्यादा पुरुषोत्तम राम के चरित्र को और अधिक व्यापक बनाया।

रामकथा ने प्रत्येक कवि को प्रभावित किया है। इसीलिए आज विश्व की लगभग प्रत्येक भाषा में रामकथा उपलब्ध है। विभिन्न आधुनिक भारतीय भाषाओं का प्रथम महाकाव्य या सर्वाधिक लोकप्रिय काव्य ग्रंथ प्रायः कोई रामायण ही है। इसके अतिरिक्त बहुत-सी अन्य रचनाएँ भी रामकथा से संबंधित है। कुछ महत्वपूर्ण अहिंदी भाषी रामकाव्यों का संक्षिप्त विवरण यहाँ प्रस्तुत है।

पउम चरिउ

लगभग छठी से बारहवीं शती तक उत्तर भारत में साहित्य और बोलचाल में व्यवहृत प्राकृति की उत्तराधिकारिणी भाषाएँ अपभ्रंश कहलाईँ। अपभ्रंश के प्रबंधात्मक साहित्य के प्रमुख प्रतिनिधि कवि थे- स्वयंभू (सत्यभूदेव), जिनका जन्म लगभग साढ़े आठ सौ वर्ष पूर्व बरार प्रांत में हुआ था। स्वयंभू जैन मत के माननेवाले थे। उन्होंने रामकथा पर आधारित पउम चरिउ जैसी बारह हज़ार पदों वाली कृति की रचना की। जैन मत में राजा राम के लिए पद्म शब्द का प्रयोग होता है, इसलिए स्वयंभू की रामायण को 'पद्म चरित' (पउम चरिउ) कहा गया। इसकी सूचना छह वर्ष तीन मास ग्यारह दिन में पूरी हुई। मूलरूप से इस रामायण में कुल ९२ सर्ग थे, जिनमें स्वयंभू के पुत्र त्रिभूवन ने अपनी ओर से १६ सर्ग और जोड़े। गोस्वामी तुलसीदास के 'रामचरित मानस' पर महाकवि स्वयंभू रचित 'पउम चरिउ' का प्रभाव स्पष्ट दिखलाई पड़ता है।

असमी रामायण

लगभग सातवीं शताब्दी में असमिया साहित्य के प्रथम काल के सबसे बड़े कवि माधव कंदलि ने कछारी राजा महामाणिक्य के प्रोत्साहन से १४ वीं शताब्दी में वाल्मीकि रामायण का सरल अनुवाद असमिया छंद में किया। एक गीति कवि दुर्गावर ने १६वीं शती में लौकिक वातावरण में गेय छंद में गीति-रामायण की रचना की। असमिया साहित्य के द्वितीय काल (वैष्णवकाल में) माधव कंदलि द्वारा अनूदित रामायण का कुछ अंश खो जाने के कारण इस काल के एक प्रमुख कवि और साहित्यकार शंकरदेव ने उत्तर कांड को पुनः अनूदित किया। शंकरदेव ने ही 'रामविजय' नामक नाटक की भी रचना की।

उड़िया रामायण

उड़िया-साहित्य के प्रथम प्रतिनिधि कवि सारलादास ने 'विलंका रामायण' की रचना की। अर्जुनदास ने 'राम विभा' नाम से रामोपाख्यान प्रस्तुत किया। परंतु, कवि बलरामदास द्वारा रचित रामायण उड़ीसा का सर्वाधिक लोकप्रिय ग्रंथ माना जाता है।

बलरामदास की 'जगमोहन रामायण' अपने अनूठे प्रसंगों के लिए भी विख्यात है। उनकी यह कृति 'दक्षिणी रामायण' भी कहलाती है। इसके बाद १९वीं शती में आधुनिक युग में फकीर मोहन सेनापति ने 'रामायण' का पद्यानुवाद किया।

कन्नड़ः पंप रामायण

दक्षिण भारत की पाँच भाषाओं में से एक है- कन्नड़। कन्नड़ साहित्य के सन ९५० से ११५० तक के पंप युग में एक अत्यंत प्रसिद्ध कवि हुए नागचंद्र, जिन्होंने 'पंप भारत' का अनुसरण करते हुए रामायण की रचना की। रामचंद्रचरित पुराण अथवा पंप रामायण कन्नड़ की उपलब्ध रामकथाओं में सबसे प्राचीन है।

तत्पश्चात १५वीं शताब्दी से १९वीं शताब्दी के 'कुमार व्यास काल' में नरहरि अथवा कुमार वाल्मीकि नामक एक कवि ने वाल्मीकि रामायण के आधार पर तोरवे रामायण की रचना की। कन्नड़ साहित्य की एक श्रेष्ठ कृति के रूप में यह आज भी जानी जाती है। इसी युग की अंतिम उन्नीसवीं शती में देवचंदर नामक एक जैन कवि ने 'रामकथावतार' लिखकर जैन रामायण की परंपरा को आगे बढ़ाया। इस शती के अंत में मुद्दण नामक एक अत्यंत सफल कवि ने अद्भूत रामायण नामक सरस काव्य-कृति की रचना की।

कश्मीरी रामायण

तेरहवीं सदी में कश्मीरी भाषा में साहित्य सृजन आरंभ हुआ। सन १७५० से १९०० के मध्य के प्रेमाख्यान काल में प्रकाश राम ने रामायण की रचना की। १८वीं शती के अंत में दिवाकर प्रकाण भट्ट ने भी 'कश्मीरी रामायण' की रचना की।

गुजराती रामायण

१४वीं शती में आशासत में गुजराती में रामलीला विषयक पदावली की रचना की। फिर १५वीं शती में भालण ने सीता स्वयंवर अथवा राम-विवाह नामक रामकाव्य प्रस्तुत किया। गुजराती साहित्य में यही प्राचीनतम रामकाव्य माने जाते हैं। वर्तमान में समूचे गुजरात में १९वीं शताब्दी की गिरधरदास 'रामायण' सर्वश्रेष्ठ और सर्वाधिक लोकप्रिय मानी जाती है।

तमिल रामायण

तमिल भाषा द्रविड़ भाषा परिवार की प्राचीनतम भाषा मानी जाती है और महर्षि अगस्त्य इसके जनक कहे जाते हैं। तमिल साहित्य के प्रबंधकाल में आज से लगभग १२ सौ वर्ष पूर्व चक्रवर्ती महाकवि कंबन हुए, जिन्होंने 'कंब रामायण' नामक प्रबंध काव्य की रचना की। कुछ विद्वान कंबन और उनकी रामायण को १२वीं शताब्दी का मानते हैं और यह भी माना जाता है कि महाकवि कंबन गोस्वामी तुलसीदास से कम से कम चार सौ वर्ष पूर्व हुए थे।

तेलुगू रामायण

तेलुगू साहित्य के दूसरे पुराण युग (सन १०५० से ११५०० तक) में सबसे पहले रंगनाथ रामायण (१३वीं शती) और फिर भास्कर रामायण(१४वीं शती) की रचना हुई। भास्कर रामायण को तेलुगू का सबसे कलात्मक रामकाव्य माना जाता है। तेलुगू साहित्य के स्वर्ण युग (प्रबंध युग) में अनुवादों की परंपरा रुक गई और कवियों की रुचि मौलिक प्रबंध लिखने की ओर बढ़ी। उसी क्रम में तेलुगू की चार महिला रामायणकारों ने अपनी-अपनी कृतियाँ प्रस्तुत कीं। ये थीं- मधुरवाणी की 'रघुनाथ रामायण', शीरभु सुभद्रमांबा की 'सुभद्रा रामायण', चेबरोलु सरस्वती की 'सरस्वती रामायण' तथा मोल्ल की 'मोल्ल रामायण'। १६वीं शताब्दी में मोल्ल नामक कुम्हारिन द्वारा रचित 'मोल्ल रामायण' जनसाधारण में अत्यधिक लोकप्रिय है।

तेलुगू साहित्य की सर्वप्रथम कवयित्री आतुकूरि मोल्ल तुलसीदास से लगभग २०० वर्ष पूर्व हुई थीं। अपने गुरु गोपवरम के श्रीकंठ मल्लेश की कृपा से मोल्ल कविता करना सीख गई। राज्याश्रय के लिए शिव और राम भक्त मोल्ल के पास भी निमंत्रण आया था परंतु उन्होंने उसे विनयपूर्वक अस्वीकार कर दिया। मोल्ल कहती थीं कि वे तो प्रभु रामचंद्र के कहने से उनका गुणगान करती है और उसे उन्हीं के चरणों में समर्पित कर देती हैं। 'मोल्ल रामायण' का अब हिंदी अनुवाद भी उपलब्ध है।

पंजाबी रामायण

सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी न केवल धर्म गुरु थे वरन वे एक महान संत, योद्धा और कवि भी थे। उनके द्वारा रचे गए कुल ११ ग्रंथों में से एक 'रामावतार' को गोविंद रामायण कहा जाता है। पंजाबी भाषा की यह महान रचना संभवतः सन १६९८ में पूर्ण हुई थी। गुरु जी की रामकथा में धर्म युद्ध के घाव का भाव ही खूब उजागर हुआ है। 'गोविंद रामायण' से कुल ८६४ छंद है जिनमें ४०० से अधिक छंदों में केवल यूद्ध का ही वर्णन है।

बंगाली रामायण

तुलसीदास से एक शताब्दी पूर्व बंगला के संत कवि पंडित कृत्तिवास ओझा ने 'रामायण पांचाली' नामक रामायण की रचना की। १५वीं शताब्दी में रचित यह रामायण बंगला जनजीवन का कंठहार है। पाँच साल में उन्होंने अपने इस अमर ग्रंथ को पूरा किया।

बंगाली रामकाव्य की कुछ अन्य प्रमुख रचनाएँ हैं- नित्यानंद आचार्य (अद्भुताचार्य) की आश्चर्य रामायण, कविचंद्र कृत अंगद रायबार, रघुनंदन गोस्वामी कृत राम रसायन तथा चंद्रावती की रामायण गाथा। बंगाल के एक क्षेत्र विशेष में चंद्रावती की रामकथा के पद बेहद लोकप्रिय हैं।

मराठी रामायण

महाराष्ट्र में पैठण नामक स्थान में जन्मे संत एकनाथ गोस्वामी तुलसीदास के समकालीन थे। उन्होंने काशी में तुलसीदास जी से भेंट की थी। उन्होंने 'भावार्थ रामायण' की रचना की थी। जिसे वह पूर्ण नहीं कर पाए और इसे पूरा किया उनके शिष्य गाववा ने।

मलयालम रामायण

चौदहवीं शताब्दी में 'रामायण' के युद्ध कांड की कथा के आधार पर प्राचीन तिरुवनांकोर के राजा ने रामचरित नामक काव्य ग्रंथ की रचना की। इसे मलयालम भाषा का प्रथम काव्य ग्रंथ माना जाता है। इसी शती में कवि राम प्पणिकर ने गेय छंदों में 'कणिश्श रामायण' की रचना की। इसके बाद रामकथा-पाट्ट रचा गया। फिर वाल्मीकि रामायण के अनुवाद के रूप में 'केरल वर्मा रामायण' की रचना हुई। मलयालम भाषा के सर्वाधिक लोकप्रिय राम काव्य के रूप में सन १६०० के लगभग एजुत्त चन द्वारा 'अध्यात्म रामायण' का अनुवाद प्रस्तुत किया गया।

अहिंदी भाषी रामकाव्य में 'रावणवहो' (रावण वध) महाराष्ट्री प्राकृत भाषा का एक महत्वपूर्ण ग्रंथ है, जिसकी रचना कश्मीर के राजा प्रवरसेन द्वितीय ने की थी। प्राकृत साहित्य की इस अनुपम रचना का संस्कृत भाषा में सेतुबंध के नाम से अनुवाद हुआ।

नेपाली रामायण

१९वीं शताब्दी में कवि भानुभट्ट ने नेपाली भाषा में संपूर्ण रामायण लिखी। इस रामायण का आज नेपाल में वही मान है, जो भारत में तुलसीकृत रामचरितमानस का है।


अन्य रामायण इस बात के प्रमाण भी उपलब्ध हैं कि मुगल शासनकाल में रामायण का फारसी भाषा में अनुवाद हुआ। राम कथा साहित्य की एक प्रसिद्ध रचना 'तोरवे रामायण' है, जिसकी रचना १६वीं शती में तोरवे नामक ग्राम के निवासी नरहरि द्वारा की गई।

रामायण की विश्वविजय








रामायण की विश्वविजय
-पूर्णिमा वर्मन



भारत के इतिहास में राम जैसा विजेता कोई नहीं हुआ। उन्होंने रावण और उसके सहयोगी अनेक राक्षसों का वध कर के न केवल भारत में शांति की स्थापना की बल्कि सुदूर पूर्व और आस्ट्रेलिया तक में सुख और आनंद की एक लहर व्याप्त कर दी। श्री राम अदभुत सामरिक पराक्रम व्यवहार कुशलता और विदश नीति के स्वामी थे। उन्होंने किसी दश पर अधिकार नहीं किया लेकिन विश्व के अनेकों दशों में उनकी प्रशंसा के विवरण मिलते हैं जिससे पता चलता है कि उनकी लोकप्रियता दूर-दूर तक फैली हुई थी।



आजकल मेडागास्कर कहे जाने वाले द्वीप से लेकर आस्ट्रेलिया तक के द्वीप समूह पर रावण का राज्य था। राम विजय के बाद इस सारे भू भाग पर राम की कीर्ति फैल गई। राम के नाम के साथ रामकथा भी इस भाग में फैली और बरसों तक यहाँ के निवासियों के जीवन का प्रेरक अंग बनी रही।
श्री लंका और बर्मा में रामायण कई रूपों में प्रचलित है। लोक गीतों के अतिरिक्त रामलीला की तरह के नाटक भी खेले जाते हैं। बर्मा में बहुत से नाम राम के नाम पर हैं। रामावती नगर तो राम नाम के ऊपर ही स्थापित हुआ था। अमरपुर के एक विहार में राम लक्ष्मण सीता और हनुमान के चित्र आज तक अंकित हैं।

मलेशिया में रामकथा का प्रचार अभी तक है। वहाँ मुस्लिम भी अपने नाम के साथ अक्सर राम लक्ष्मण और सीता नाम जोड़ते हैं। यहाँ रामायण को "हिकायत सेरीराम" कहते हैं।


थाईलैंड के पुराने रजवाड़ों में भरत की भाँति राम की पादुकाएँ लेकर राज्य करने की परंपरा पाई जाती है। वे सभी अपने को रामवंशी मनते थे। यहाँ "अजुधिया" "लवपुरी" और "जनकपुर" जैसे नाम वाले शहर हैं । यहाँ पर राम कथा को "रामकीर्ति" कहते हैं और मंदिरों में जगह-जगह रामकथा के प्रसंग अंकित हैं।


हिंद चीन के अनाम में कई शिलालेख मिले हैं जिनमें राम का यशोगान है। यहाँ के निवासियों में ऐसा विश्वास प्रचलित है कि वे वानर कुल से उत्पन्न हैं और श्रीराम नाम के राजा यहाँ के सर्वप्रथम शासक थे। रामायण पर आधारित कई नाटक यहाँ के साहित्य में भी मिलते हैं।


कंबोडिया में भी हिंदू सभ्यता के अन्य अंगों के साथ-साथ रामायण का प्रचलन आज तक पाया जाता है। छठी शताब्दी के एक शिलालेख के अनुसार वहाँ कई स्थानों पर रामायण और महाभारत का पाठ होता था।


जावा में रामचंद्र राष्ट्रीय पुरुषोत्तम के रूप में सम्मानित हैं। वहाँ की सबसे बड़ी नदी का नाम सरयू है। "रामायण" के कई प्रसंगों के आधार पर वहाँ आज भी रात-रात भर कठपुतलियों का नाच होता है। जावा के मंदिरों में वाल्मीकि रामायण के श्लोक जगह-जगह अंकित मिलते हैं।


सुमात्रा द्वीप का वाल्मीकि रामायण में "स्वर्णभूमि" नाम दिया गया है। रामायण यहाँ के जनजीवन में वैसे ही अनुप्राणित है जैसे भारतवासियों के। बाली द्वीप भी थाईलैंड जावा और सुमात्रा की तरह आर्य संस्कृति का एक दूरस्थ सीमा स्तंभ है। "रामायण" का प्रचार यहाँ भी घर-घर में है।


इन देशों के अतिरिक्त फिलीपीन, चीन, जापान और प्राचीन अमरीका तक राम कथा का प्रभाव मिलता है।


मैक्सिको और मध्य अमरीका की मय सभ्यता और इंका सभ्यता पर प्राचीन भारतीय संस्कृति की जो छाप मिलती है उसमें रामायण कालीन संस्कारों का प्राचुर्य है। पेरू में राजा अपने को सूर्यवंशी ही नहीं "काशल्यासुत राम" वंशज भी मानते हैं। "रामसीतव" नाम से आज भी यहाँ "राम सीता उत्सव" मनाया जाता है।

રામાયણ

રામાયણ એ ભારતીય ઐતિહાસિક કક્ષામાં ગણાતો પુરાતન ગ્રંથ છે. ઋષિ વાલ્મિકીએ મૂળ સંસ્કૃતમાં આ ગ્રંથની રચના કરી હતી. તારા અને નક્ષત્રોના સ્થાન મુજબ ગણતરી કરતા રામાયણ નો કાળ આશરે ૫૦૪૧ ઇ.સ.પૂર્વે ગણાય છે. રામાયણ એટલે રામ + અયણ = રામની પ્રગતિ કે રામની મુસાફરી. વાલ્મિકી રામાયણમાં ૨૪૦૦૦ શ્લોકો છે. રામાયણ મૂળ સાત કાંડોમાં વહેંચાયેલું છે.
  1. બાલકાંડ
  2. અયોધ્યાકાંડ
  3. અરણ્યકાંડ
  4. કિષ્કિંધાકાંડ
  5. સુંદરકાંડ
  6. યુદ્ધકાંડ - લંકાકાંડ
  7. લવકુશકાંડ - ઉતરકાંડ
હિંદુ ધર્મનાં બે મહાન ઐતિહાસિક ગ્રંથોમાં રામાયણની ગણના થાય છે. પરંતુ રામાયણ ફક્ત હિંદુ ધર્મ કે આજના ભારત દેશ પુરતો મર્યાદિત ન રહેતા ઇન્ડોનેશિયા, મલેશિયા, થાઇલેન્ડ, કંબોડીયા, ફિલિપાઇન્સ, વિયેતનામ વગેરે દેશોમાં પણ પ્રચલિત છે. રામાયણ પરથી ૧૯૮૭-૮૮ દરમિયાન ટીવી સિરિયલ પણ બનેલી જે ખુબ જ પ્રચલિત બની છે. ભારતીય લોકોની જીવનશૈલી, સમાજ જીવન અને કુટુંબસંસ્થા પર રામાયણ નો બહુ મોટો પ્રભાવ છે. દરેક પતિ-પત્નીને રામ-સીતા સાથે, પુત્રને રામ સાથે, ભાઇને લક્ષ્મણ કે ભરત સાથે અને મિત્રને સુગ્રીવ સાથે સરખાવવામાં આવે છે. રામને આદર્શ રાજા માનવામાં આવે છે. રામાયણનું દરેક પાત્ર સમાજ માટે આદર્શપાત્ર બની રહે છે



રામાયણ ની રચના

 

ઋષિ વાલ્મિકી જંગલમાં આદિવાસી સાથે ઉછરેલા હતા. અને પુર્વજીવનમાં લુંટ નો ધંધો કરી કુટુંબનું ભરણપોષણ કરતા. કોઇવાર જંગલમાં તેમને નારદ મુનિ મળ્યા. નારદ મુનિએ પુછ્યું કે તું જે લોકો માટે આ પાપ કરે છે તેઓ શું તારા પાપના ભાગીદાર થશે ખરા? વાલ્મિકીએ તેમના કુટુંબીને જ્યારે આ પુછ્યુ ત્યારે જવાબ મળ્યો કે કોઇ કોઇના પાપનું ભાગીદાર હોતું નથી. સૌ એ પોતાના પાપની સજા પોતે જ ભોગવવી પડે છે. આ પ્રસંગે વાલ્મિકીની આંખો ખૂલી ગઇ. આ પછી તેઓ પોતાના પાપના પ્રાયશ્ચિત તરીકે લોક કલ્યાણના કાર્યમાં પ્રવૃત થયા. અને આગળ જતા ઋષિનું પદ પામ્યા અને પોતાના કાર્ય માટે આશ્રમની સ્થાપના કરી.
એક દિવસ વાલ્મિકી તમસા નદીમાં સ્નાન કરતા હતા, ત્યારે એક પારધીને સારસ પક્ષીના જોડલાને હણતો જોયો. સારસ પક્ષી વિંધાયને પડયું અને આ જોઇ ઋષિ વાલ્મિકીના મુખમાંથી કરુણાને લીધે એક શ્લોક સરી પડ્યો.
મા નિષાદ પ્રતિષ્ટાં ત્વમગમઃ શાશ્વતીઃ સમાઃ
યત્ ક્રૌંચમિથુનાદેકમવધીઃ કામમોહિતમ્
હે નિષાદ ! તને પ્રતિષ્ઠા, આદર-સત્કાર, માન, મર્યાદા, ગૌરવ, પ્રસિદ્ધિ, ખ્યાતિ, યશ, કીર્તિ, સ્થિતિ, સ્થાન, સ્થાપના, રહેવાનું, આશ્રય ઇત્યાદિ નિત્ય-નિરંતર કદી પણ ન મળે, કારણ કે તે આ કામક્રીડ઼ા માં મગ્ન ક્રૌંચ /કૂજ પક્ષિઓમાંથી એક ની, વિના કોઇ અપરાધ હત્યા કરી દીધી છે.

આ પ્રસંગ બતાવે છે એક લુંટારામાંથી ઋષિ થયેલા વાલ્મિકી નું હ્રદય પરિવર્તન. આ પ્રસંગે વાલ્મિકીને એ વાતનો ખેદ થયો કે પોતે ઋષિ હોવા છતા એક પારધી ને શાપ આપ્યો અને એક નવા શ્લોકની રચના અનુષ્ટુપ છંદમાં થઇ તે વાતની ખુશી થઇ.
આ પ્રસંગ પછી જ્યારે નારદ મુનિ વાલ્મિકીને મળવા આવ્યા ત્યારે વાલ્મિકીએ શ્લોકની અને પોતાના ખેદની વાત નારદજી ને કરી. વાલ્મિકીએ એ પણ ઇચ્છા વ્યક્ત કરી કે આ અનુષ્ટુપ છંદનો ઉપયોગ કરીને તે કોઇ એવી રચના કરવા માંગે છે જે સમગ્ર માનવ જાતિને માર્ગદર્શક બને. તેમણે નારદજીને પુછ્યુ કે શું એવી કોઇ વ્યક્તિ છે કે જે બધા જ ગુણોનો આદર્શ હોય? જેનામાં બધાજ ગુણો આત્મસાત્ થયા હોય?
આ સમયે નારદજીએ વાલ્મિકીને રામ ના જીવન વિષે લખવા માટે પ્રેરણા આપી. આમ, રામાયણની રચના થઇ. આ જ અરસામાં સીતા વાલ્મિકીના આશ્રમમાં રહેવા આવ્યા અને લવ-કુશનો જન્મ થયો. લવ-કુશ રામાયણ શીખ્યા અને તેમણે તેને અયોધ્યામાં પ્રચલિત કર્યુ. તેમની ખ્યાતિ સાંભળી રામે પણ લવ-કુશને રામાયણ ગાવા રાજસભામાં બોલાવ્યા.

[ફેરફાર કરો] રામાયણની પૃષ્ઠભૂમિ

રામાયણ ત્રેતાયુગમાં જન્મેલા રાજા રામની જીવન કથા છે. ઉત્તર ભારતમાં અયોધ્યાના રાજા દશરથના ચાર પુત્રોમાં રામ સૌથી મોટા પુત્ર છે. આ જ સમય ગાળામાં લંકામાં રાજા રાવણનું રાજ્ય હતુ. રાવણ પુરી પૃથ્વી પર શાસન કરતો હતો અને રામાયણમાં તેને એક અત્યાચારી રાજા તરીકે વર્ણવવામાં આવ્યો છે.
રામાયણના સમયમાં પૃથ્વી પર જુદી જુદી જાતિઓ અસ્તિત્વ ધરાવતી. અમુક નિષ્ણાતોના મતે આ બધી માનવ જાતિઓ હતી; જ્યારે વાલ્મિકી રામાયણમાં આ વિષે કોઇ ચોખ્ખાઇ કરવામાં આવી નથી. મનુષ્ય, દેવ, કિન્નર, ગાંધર્વ, નાગ, કિરાત, વાનર, અસુર, રાક્ષસ - આ બધી જુદી જુદી માનવ જાતિઓ હોઇ શકે છે. પરંતુ દરેક સમુહની વિશિષ્ટ શક્તિઓનો પણ ઉલ્લેખ કરવામાં આવ્યો છે જે સામાન્ય માનવ માટે અસંભવિત જણાય - જેમ કે - ઉડવું, પર્વત કે શિલા ઉંચકવી, વિમાનમાં ફરવું, શરીરનું રૂપ બદલવું વગેરે.
કથા મુજબ રાવણે બ્રહ્મદેવ પાસે વરદાન લીધેલું કે તેને કોઇ દેવ વગેરે મારી શકે નહિ. મનુષ્યને ત્યારે નબળું પ્રાણી માનવામાં આવતું તેથી તેણે મનુષ્યથી કોઇ અભય-વરદાન માંગ્યુ નહી. અને ભગવાને રામ તરીકે મનુષ્ય જન્મ લઇને રાવણનો વધ કર્યો.

[ફેરફાર કરો] સામાજીક જીવન

રામાયણમાં વર્ણવેલું રામ-રાજ્ય આદર્શ રાજ્ય ગણાય છે. વાલ્મીકી રામાયણમાં ચાતુર્વર્ણવ્યવસ્થા નો ઉલ્લેખ બહુ જોવા મળતો નથી. પણ ત્યારે વ્યવસ્થા અસ્તિત્વ ધરાવતી ન હતી તેવું ન માની શકાય. રામાયણમાં બ્રાહ્મણ, ક્ષત્રિય, વૈશ્ય, શૂદ્ર શબ્દોનો ઉલ્લેખ જોવા મળે છે. ગુહ જંગલમાં ઉછરેલો, જંગલના રાજાનો પુત્ર હતો. પરંતુ મહાભારતમાં જેમ એકલવ્યને જંગલના રાજાના પુત્ર હોવાથી શિક્ષણ આપવામાં આવતું નથી તેવું રામાયણમાં જોવા મળતુ નથી. રામાયણમાં ગુહ રામની સાથે જ ભણે છે અને રામના મિત્ર તરીકે ગણાય છે.
વાનરો જંગલમાં રહેતા હતા; છતાં તેમને કોઇ રીતે હલકા ગણવામાં આવ્યા નથી. ઉલટું રામ તેમનો આશરો લે છે અને તેના રાજા સુગ્રીવને પોતાનો પરમ મિત્ર માને છે. રાક્ષસો સાથે રામને દુશ્મની હતી અને ઘણા રાક્ષસોને તેમણે માર્યા, પરંતુ વિભીષણ રાક્ષસ કુળનો હોવા છતાં તેને શરણ આપ્યુ અને તેને લંકાનો રાજા બનાવ્યો. ઉપરાંત રાવણને પણ અગ્નિસંસ્કાર કરવા માટે રામે આગ્રહ રાખેલો.
ઋષિઓ ત્યારે જંગલમાં રહી યજ્ઞો કરતા દર્શાવવામાં આવ્યા છે. અને તેઓ એકલા નહી પરંતુ મોટા સમૂહોમાં રહતા હતા. ઘણા ઋષિઓને મોટા મોટા આશ્રમો, પોતાના વનો, સરોવરો કે તળાવો હતા. એટલે કે તેમના આશ્રમો એટલા વિશાળ હતા કે તે પર્વતો, સરોવરો કે પુરા વનને આવરી લેતા.
લોકોનું જીવન ચાર ભાગોમાં વહેચાયેલું હતુ - બ્રહ્મચર્ય, ગૃહસ્થ, વાનપ્રસ્થ અને સંન્યાસ.
પૃથ્વી પર અનેક રાજ્યો હતા અને દરેક રાજ્યમાં રાજા અને રાજાની નીચે અમાત્યો હતા. દરેક રાજ્યમાં મોટો પુત્ર જ રાજ્યનો વારસદાર થતો. સીતા ત્યાગના પ્રસંગ પરથી જાણવા મળે છે કે લોકોને પોતાની પસંદગી-નાપસંદગી વ્યક્ત કરવાનો અધિકાર હતો અને રાજા પ્રજાની ઇચ્છાને અનુરૂપ જીવતો. સ્ત્રીઓને રાજ્ય કારભારમાં પુરતો અધિકાર જણાય છે. સ્ત્રીની બુદ્ધિ વિષે - ખાસ કરીને કૈકેયીના પ્રસંગે - વાલ્મીકી રામાયણમાં થોડા ઉલ્લેખો છે જે તેની બુદ્ધિને ચંચળ, સ્વાર્થી કે દીર્ઘદ્રષ્ટિ વગરની માને છે. પરંતુ સાથે સાથે અનુસુયા, સીતા, મંદોદરી, તારા વગેરેના વખાણ કરવામાં આવ્યા છે. રાવણ અને વાલી બન્ને નો નાશ તેમની પત્નીના કહેવાનો અનાદર કરવાથી થયો હતો.
રામના જીવનનો બોધ કુટુંબજીવનને આદર્શ બનાવવાનો છે જેમાં પુત્રો માતા-પિતાની આજ્ઞા માને, પત્ની પતિની આજ્ઞા માને, પતિ પત્નીને પ્રિય હોય તેવું કરે, મોટો ભાઇ નાના ભાઇને પુત્રની જેમ સાચવે - વગેરે આદર્શ કૌટુંબિક જીવન બતાવે છે.



રામાયણના પાત્રો

રામ - રામાયણનું મુખ્ય પાત્ર.
સીતા - રામના પત્ની.
લવ - રામ અને સીતાનો પુત્ર.
કુશ- રામ અને સીતાનો પુત્ર.
દશરથ - રામના પિતા. અયોધ્યાના રાજા.
કૌશલ્યા - રામની માતા.
કૈકૈયી - દશરથ રાજાના પત્ની અને ભરતની માતા
સુમિત્રા - દશરથ રાજાના પત્ની અને લક્ષમણની માતા
લક્ષ્મણ - રામના ભાઇ. સુમિત્રાનો મોટો પુત્ર.
ભરત - રામના ભાઇ. કૈકેયીનો પુત્ર.
શત્રુધ્ન - રામના ભાઇ. સુમિત્રાનો નાનો પુત્ર.
જનક-સુનયના - સીતાના પિતા-માતા.
ગુહ - રામનો મિત્ર અને જંગલના રાજ્યનો રાજા.
વશિષ્ઠ - અયોધ્યાના રાજ્યગુરુ
વિશ્વામિત્ર - રામના ગુરુ અને વશિષ્ઠના મિત્ર.
સુગ્રીવ - વાનરકુળનો કિષ્કિંધાનો રાજા. રામનો મિત્ર.
વાલી - વાનરકુળનો કિષ્કિંધાનો રાજા. સુગ્રીવનો મોટો ભાઇ.
તારા - વાલીની પત્ની.
હનુમાન- સુગ્રીવનો મંત્રી, રામનો ભક્ત.
જાંબુવન - રીંછકુળનો સુગ્રીવની સભામાં મંત્રી.
અંગદ - વાલીનો પુત્ર
નલ- વિશ્વકર્માનો પુત્ર, સુગ્રીવનો સેનાની.
જટાયુ - ગીધ પક્ષી, દશરથનો મિત્ર.
સંપાતિ - જટાયુનો મોટો ભાઇ.
રાવણ - લંકાનો રાક્ષસ કુળનો રાજા અને શિવ નો પરમ ભક્ત.
મંદોદરી - રાવણની પટ્ટરાણી.
વિભીષણ - રાવણનો નાનો ભાઇ અને મંત્રી.
કુંભકર્ણ - રાવણનો નાનો ભાઇ.
શૂપર્ણખા - રાવણની બહેન.
ખર, દૂષણ - રાવણની દંડકારણ્યમાંની સેનાના અધિપતિ.
મારિચ - તાડકાનો પુત્ર અને સુવર્ણ મૃગની માયા કરનાર રાક્ષસ.
મેઘનાદ, ઇન્દ્રજીત - રાવણનો મોટો પુત્ર.
મકરધ્વજ - હનુમાનજીનો પુત્ર.
ઉર્મિલા - લક્ષમણના પત્ની.
માડવી - ભરતના પત્ની.


રામાયણનો સંદેશ

મહર્ષિ વાલ્મિકી રામને એક આદર્શ માનવ ચરિત્ર તરીકે આલેખે છે. તેમનો હેતુ કોઇ એવા માનવના જીવન વિષે લખવાનો હતો જેમનામાં બધા જ ગુણો હોય. રામાયણમાં નીચેના ગુણોની વાત કરવામાં આવી છે.
  • રામ, શ્રવણ - પિતૃઆજ્ઞા માટે પોતાનો નીજી સ્વાર્થ છોડી દેવો.
  • રામ, ભરત- ભાઇઓ કે કુટુંબ વચ્ચે પ્રેમ રાજ્યાસુખ કરતા વધુ મહત્વ ધરાવે છે.
  • સીતા - પતિ વગર રાજ્યમાં રહેવુ તે કરતાં પતિની સાથે જંગલમાં રહેવુ વધુ યોગ્ય છે. પતિના કામમાં ખડે પગે મદદ કરવી
  • લક્ષ્મણ - તેજસ્વી ચારિત્ર્ય છતાં મોટા ભાઇની આજ્ઞા માનવી. સ્ત્રી પ્રત્યે પવિત્ર દ્રષ્ટિ રાખવી.
  • હનુમાન - પોતાની તમામ શક્તિ ભગવાનના કામમાં ધરી દેવી.
  • સુગ્રીવ - મિત્રતા.
  • વાલી, રાવણ - શક્તિનુ અભિમાન ન રાખવું અને પરસ્ત્રી ને પવિત્ર રીતે જોવુ.
  • વાનરો - જો સાથે મળીને કામ કરીએ તો સમુદ્ર પર સેતુ પણ બાંધી શકીએ અને રાવણ ને પણ મારી શકીએ.
મનુષ્ય જીવનમાં કંઇ જ અશક્ય નથી. માનવ પોતાને મળેલી કોઇ પણ પરિસ્થિતિમાંથી રસ્તો કાઢી શકે છે. આ માટે અધાર્મિક થવાની પણ જરૂર નથી. માણસ સિદ્ધાંતોથી જીવી શકે છે. જીવનમાં પ્રેમનું મહત્વ સુખ કરતા મહત્વનું છે.


બીજા રામાયણ

મૂળ રામાયણ તે વાલ્મિકી રામાયણ ગણાય છે. અધ્યાત્મ રામાયણ પછીથી લખાયેલુ છે જે મૂળ રામાયણમાં થોડા ફેરફારો કરે છે તથા તેનું તાત્વિક રહસ્ય સમજાવે છે.
તે પછી સંત તુલસીદાસ ગોસ્વામીએ રામચરિતમાનસ ની રચના કરી જે અવધી ભાષામાં લખાયેલું છે.
વીસમી સદીમાં મોરારીબાપું રામાયણની કથા કહેવા માટે પ્રખ્યાત છે. ૧૯૮૭-૮૮ માં રામાનંદ સાગરે રામાયણ પરથી ટી.વી. સીરીઝ બનાવી હતી જે ખૂબ લોકપ્રિય થઇ હતી.